मेरठ, मार्च 20 -- विश्व जल दिवस को लेकर शुक्रवार को जागरूक नागरिक एसोसिएशन की ओर से पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज, मेरठ कैंट के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गिरते भूजल स्तर के प्रति लोगों को सचेत करना और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि यदि आज जल संरक्षण नहीं किया तो अगला विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. एपी गर्ग और अवधेश प्रताप ने जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डाला। संस्था के महासचिव गिरीश शुक्ला ने बताया कि 60 प्रतिशत पानी अगले 10 वर्षों में समाप्त हो जाएगा। ऐसे में सभी को जल संरक्षण के प्रति सतर्क रहना होगा। महासचिव गिरीश शुक्ला ने 'जल चालीसा' का वितरण किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार 1993 से शुरू हुए विश्व जल दिवस का महत्व आज और भी बढ़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.