जल संरक्षण थीम पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
नवादा, मई 20 -- नवाचार एक पहल कार्यक्रम के तहत इंटर विद्यालय आंती कादिरगंज में वाटर रीसाइकलिंग थीम एवं जल संरक्षण की समझ विकसित करने के उद्देश्य से बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों ने जल की उपयोगिता, रीसाइक्लिंग के फायदे एवं जल की शुद्धिकरण आदि मुद्दे पर एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनायी।
प्रतियोगिता के आयोजक कार्यक्रम के आयोजक नोडल शिक्षक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों मे इस तरह के कार्यक्रम से जल संरक्षण, पर्यावरण एवं पारिस्थितिक तंत्र से सुरक्षा, लागत में कमी, कृषि में मदद, ऊर्जा की बचत, जलवायु परिवर्तन का सामना करने की सीख एवं समझ विकसित होता है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का कुमारी, द्वितीय स्थान साइमा परवीन, तृतीय स्थान अमृता कुमारी, चतुर्थ स्थान सुहानी साहू एवं पंचम स्थान नंदनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.