लातेहार, अप्रैल 18 -- चंदवा, प्रतिनिधि। जल है जीवन के मूल संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संकुल संसाधन केंद्र काली के अंतर्गत सभी विद्यालयों में 16 से 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान प्रधानमंत्री के जल शक्ति अभियान कैच द रेन से प्रेरित है। जिसका उद्देश्य वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पखवाड़ा की शुरुआत विद्यालयों में शिक्षक व छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण की शपथ के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को जल के महत्व, इसके संरक्षण की आवश्यकता और दैनिक जीवन में जल बचाने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- स्कूलों में 'जल पखवाड़ा' शुरू, 30 अप्रैल तक चलेंगे जल संरक्षण अभियान आने वाले दिनों में छात्र-छात्राएं अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जल संरक्षण के प...