लातेहार, अप्रैल 16 -- लातेहार ,चदंवा प्रतिनिधि। जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में बुधवार से जल पखवाड़ा 2026 की शुरुआत गुरूवार से हो गई। कार्यक्रम के पहले दिन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण की शपथ ली और पानी बचाने का संकल्प दोहराया। यह पखवाड़ा भारत सरकार के जल शक्ति अभियान-कैच द रेन के तहत मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना और लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना है। पखवाड़ा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विद्यालयों में प्रतिदिन जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- हर बूंद सहेजेंगे बच्चे, 30 तक मनेगा जल पखवाड़ा इसमें जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर-निबंध प्रतियोगिता, रैली व अन्य शैक्षणिक गतिविधियां शामिल हैं। शिक्षा विभाग की...