सीवान, मई 26 -- सीवान। इनर व्हील क्लब का तेजस्विनी की प्रेसिडेंट सुनीता जायसवाल की अध्यक्षता में सुबह गांधी मैदान पोखरा एवं चित्रगुप्त नगर में सेव वाटर- सेव लाइफ अभियान के अंतर्गत एक विशेष जन जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण लोगों को प्रेरित करना था । सेक्रेटरी रश्मि गिरी ने कहा कि स्कूल मोहल्ला में वाटर सेविंग पर वर्कशॉप पोस्टर्स और सोशल मीडिया पर जागरूकता बढ़कर भी लोग प्रेरित हो सकते हैं इस मौके पर क्लब की उपाध्यक्ष सीमा चौधरी सुमैया शोएब सुनीता गुप्ता निधि वर्मा नीलांजना त्रिपाठी कंचन गुप्ता एवं कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नाट्य मंचन से दिया जल संरक्षण का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...