जल संरक्षण को लेकर चला जागरूकता अभियान
फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती एवं डा. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चौक स्टेशन रोड क्षेत्र में जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डा. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। व्यापारियों को जागरूकता पत्रक वितरित कर जल की एक-एक बूंद बचाने का संदेश दिया गया। कहा गया कि विश्व में पीने योग्य पानी की मात्रा बेहद सीमित है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। साथ ही आरओ प्लांट संचालकों व वाहन धुलाई केंद्रों को भी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। इस मौके पर सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, केके सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र मौर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.