जल संरक्षण को बढ़ावा, खेत-तालाब योजना के प्रचार पर जोर
शामली, जुलाई 28 -- शामली। डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में शामली का जल, शामली का कल थीम पर भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खेत-तालाब योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना तथा वर्षा जल संचयन से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ड्रॉप मोर क्रॉप उपघटक में वर्ष 2025-26 के दौरान जनपद को 16 खेत-तालाबों का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष चार खेत-तालाबों का निर्माण कराया गया। वहीं वर्ष 2026-27 के लिए सात खेत-तालाबों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें पांच सामान्य और दो अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों के लिए हैं। इस प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.