कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के प्रयास तेज हो गए हैं। प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीकमपुर सानी में नवनिर्मित पेयजल योजना परिसर पर जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम जनउत्सव में बदल गया। इस दौरान प्रभात फेरी, जल बंधन, जल संकल्प और जल संचयन जैसी गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया। लोगों ने हर बूंद की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुषमा बादाम पाल, खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य एवं जल निगम के अधिशाषी अभियंता ने कहा कि पेयजल योजनाओं की सफलता तभी संभव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.