जल संरक्षण के लिए होटल उद्योग ने लिया संकल्प
प्रयागराज, जुलाई 21 -- होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने भूजल संरक्षण का संकल्प लिया। भूजल सप्ताह-2026 के तहत भूगर्भ जल विभाग ने प्रयागराज होटल एसोसिएशन के सहयोग से होटल प्रबंधकों, मालिकों एवं स्टाफ के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और उत्तर प्रदेश भूजल अधिनियम-2019 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही होटल संचालकों से अपने परिसरों में वर्षा जल संचयन व्यवस्था विकसित कर भूजल संरक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने होटल परिसरों में रिचार्ज पिट, रिचार्ज वेल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना, रखरखाव तथा भूजल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुलिस ने जल संरक्षण की ली शपथ, 'कैच द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.