गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जल संरक्षण का संदेश लेकर गोरखपुर के साइकिल प्रेमियों ने संत कबीर नगर तक लंबी यात्रा की। रविवार की सुबह छह बजे पंकज श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित जल ही जीवन है। साइकिल रैली को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने गोलघर स्थित काली मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली संत कबीर नगर के खलीलाबाद चौराहे तक पहुंची। वहां से वापस लौटकर समापन हुआ।इसका आयोजन गोरखपुर मॉर्निंग साइकिल क्लब ने किया। रविवार की सुबह हुआ यह आयोजन जल जागरूकता का प्रतीक बना। रास्ते भर साइकिल सवारों ने नारे लगाए- 'जल ही जीवन है, जल बचाओ जीवन बचाओ'। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया। अध्यक्षता राजवीर सिंह ने की। इस अभियान में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।रैली मार्ग में मगहर गेट के पास डॉ. संतोष त्रिपाठी ने साइकिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.