जल संरक्षण के लिए नौलों और धारों की मैपिंग करें
चम्पावत, जून 25 -- योगेश, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने जल संरक्षण के लिए नौलों और धारों की मैपिंग करने के निर्देश दिए हैं। सारा की समीक्षा बैठक् में उन्होंने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। चम्पावत कलक्ट्रेट में गुरुवार को सारा की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने जल संरक्षण और स्रोत पुनर्जीवन के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सारा, वन एवं मत्स्य विभाग को समन्वय बनाते हुए धारा-नौला संरक्षण समितियों का गठन करने के निर्देश दिए। डिप्टेश्वर क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए छोटे चेकडैम की कार्य योजना तैयार करने, कालसन-भोलेश्वर और गौड़ी नदी परियोजनाओं के तहत चौकुनीबोरा, राकड़ी फुलारा, मुड़ियानी और खर्ककार्की में चल रहे कार्यों को समय से पूरा करने को कहा। एमआई के ईई विमल सूंठा ने बताया कि एक जनपद एक नदी योजना में चयनित गौड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.