चतरा, मार्च 24 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। झारखंड पंचायती प्रखंड के राज विभाग ने उत्कृष्ट कार्य के लिए धनगड्डा मुखिया अरविंद सिंह सम्मानित किये गये हैं। इस मामले में जल पर्याप्त पंचायत के लिए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।इससे पूर्व भी बेहतर कार्य के लिए कई बार राज्य स्तरीय पुरस्कार और सम्मान से मुखिया नवाजे गये है। अरविंद कुमार सिंह अभी वर्तमान में चतरा जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष हैं। मुखिया ने यह सम्मान धनगड्डा पंचायत की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। हंटरगंज सहित चतरा जिला का एक बार फिर मीरपुर पंचायत की मुखिया चंदा देवी ने नाम रौशन किया है। हजारीबाग में झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान हंटरगं...