जल संरक्षण के लिए कराएं प्रतियोगिताएं, दिलाएं शपथ
प्रयागराज, जुलाई 13 -- सीडीओ हर्षिका सिंह ने सोमवार को संगम सभागार में 16 से 22 जुलाई तक मनाए जाने वाले भूजल सप्ताह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि भूजल सप्ताह के दौरान सभी विकास खंडों, नगर निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालयों व ग्राम पंचायतों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण, भूजल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में लोगों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया। सीडीओ ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यालयों में निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, रैली, शपथ ग्रहण, पौधरोपण, जल संरक्षण विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.