पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) में शनिवार को जल पखवाड़ा के तहत स्कूली छात्राओं को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। छात्राओं को प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने शपथ दिलवाया। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान कैच द रेन अभियान देश के प्रधानमंत्री ने 22 मार्च 2021 से शुरू किया है। इसके तहत प्रतिवर्ष झारखंड सरकार के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 16 से 30 अप्रैल तक जल शपथ पखवाड़ा मनाया जाता है। विद्यालय के प्राचार्य ने इस विषय पर छात्राओं को जागरुक किया। प्राचार्य ने कहा कि पृथ्वी पर तीन चौथाई हिस्सा जल होने के बावजूद भी पेयजल की कमी है। यह भी पढ़ें- चंदवा के विद्यालयों में जल पखवाड़े का आयोजन मात्र तीन प्रतिशत जल ही मीठा है, जो भूमिगत जल के रूप में संग्रहित है। पेयजल के समस्या के समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.