फरीदाबाद, मार्च 10 -- फरीदाबाद। जिले में जल संचय के लिए अधिक आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा। मंगलवार को जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने को लेकर हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में यह फैसला किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त आयुष सिन्हा ने की। अधिकारियों को जल संचय जन भागीदारी अभियान के तहत तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिले में चल रहे जल संरक्षण कार्यों की हुई समीक्षालघु सचिवालय में आयोजित बैठक में जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। इसमें नेशनल वाटर मिशन, केंद्रीय भूजल बोर्ड और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। तकनीकी विशेषज्ञों ने जिले में जल संरक्षण से जुड़े प्रयासों और आगे की कार्ययोजना पर प्रस्तुति दी। बैठक में बताया गया कि भूजल स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला...