कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता विश्व जल दिवस के अवसर पर सोमवार को श्री रामदेवी रामदयाल त्रिपाठी महिला पॉलिटेक्निक में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम संस्थान एवं वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराना था। इस दौरान आंचल मित्तल ने बढ़ते जल संकट पर चिंता जताई। वहीं ममता अवस्थी ने पीपीटी, बैनर और फॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन, जल पुनः उपयोग और जल प्रदूषण रोकने के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों से जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...