फरीदाबाद, जून 26 -- पलवल, अजित कुमार। जल संरक्षण, बेहतर जल प्रबंधन और पेयजल व्यवस्था के क्षेत्र में जिला पलवल के खंड पृथला स्थित ग्राम पंचायत अमरपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित आठवें सुजल ग्राम संवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अमरपुर ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने कार्यों और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक कुमार मीणा ने की। इसमें हरियाणा के अलावा असम, कर्नाटक, त्रिपुरा और लद्दाख की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और अपने क्षेत्रों में जल प्रबंधन को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। ग्राम पंचायत अमरपुर की ओर से जल संरक्षण, हर घर नल से जल योजना, जल सेवा आंकलन, जल अर्पण दिवस औ...