जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने की है जरुरत : डॉ तिवारी
रांची, मई 28 -- मुरहू, प्रतिनिधि। एकल अभियान मुरहू संचालन समिति की बैठक गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर कोड़ाकेल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संच अध्यक्ष डॉ डीएन तिवारी ने की। इस दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
जल संकट पर चर्चा बैठक में डॉ तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों को पानी की बर्बादी रोकने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि एकल अभियान के तहत आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में पौधारोपण को सफल बनाने के लिए आचार्यों द्वारा ग्रामीणों की सूची तैयार की जाएगी तथा पौधे लगाने हेतु गड्ढे बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.