जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश
किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा, 16 से 31 मार्च एवं जल महोत्सव, 08 से 22 मार्च के अंतर्गत, जिला पदाधिकारी -सह- अध्यक्ष जिला गंगा समिति, किशनगंज के निदेशानुसार बुधवार को नगर परिषद, किशनगंज अंतर्गत जिला समाहरणालय परिसर एवं देव घाट तट पर वृहद स्तर पर श्रमदान, जल अर्पण, पोस्टर विमोचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की अविरलता एवं निर्मलता बनाए रखना है, जबकि जल महोत्सव का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ "जल अर्पण दिवस" के साथ किया गया है, जिसका उद्देश्य सामुदायिक जल प्रबंधन को सुदृढ़ करना एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता, अमरेन्द्र कुमार पंकज उपस्थित रहे। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी, अनिकेत कुमार, वरीय उप समाहर्ता सुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.