सिमडेगा, मई 9 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बम्बलकेरा में शनिवार को भूमि संरक्षण कार्यालय द्वारा जल संचयन एवं भू-जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीसी कंचन सिंह उपस्थित थी। मौके पर डीसी ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। जिले सहित पूरे क्षेत्र में लगातार भू-जल स्तर नीचे जा रहा है। जिस कारण कई स्थानों पर बोरवेल एवं जलमीनार सूखने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अभी से जल संरक्षण एवं जल संचयन को लेकर गंभीर पहल नहीं की गई तो आने वाले समय में जल संकट और गहरा सकता है।
पारंपरिक जल संरक्षण विधियों को अपनाने के लिए प्रेरणा डीसी ने ग्रामीणों को पुराने पारंपरिक जल संरक्षण के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि पूर्वजों द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.