जल संरक्षण की सीख लेने को सिमडेगा पहुंचे एसआरएम इंस्टीट्यूट के छात्र
सिमडेगा, जुलाई 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जल संरक्षण एवं सतत विकास की अवधारणा को समझने के उद्देश्य से चेन्नई स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तीन छात्र सिमडेगा का भ्रमण किया। भ्रमण करने वालो में अशिष कुमार, अक्षत आनंद एवं प्रियांशु राज ने झारखंड के सिमडेगा जिले अंतर्गत कोलेबिरा प्रखंड के ऐड़ेगा एवं लचरागढ़ पंचायत क्षेत्र का शैक्षणिक एवं अनुसंधान भ्रमण किया। मुस्कान विकास संस्था के सहयोग से आयोजित इस अध्ययन यात्रा के दौरान छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित विभिन्न जल संरक्षण संरचनाओं एवं उनकी उपयोगिता का गहन अध्ययन किया। मौके पर मुस्कान विकास संस्था के बालूलाल सिंह, मैनन हेरेंज, सुरेश सिंह एवं पुष्पा देवी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.