सहरसा, फरवरी 27 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते जल संकट के दौर में सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद ने 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान को जनआंदोलन का रूप देकर एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया है। प्रशासनिक दूरदृष्टि, जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और वैज्ञानिक कार्ययोजना के समन्वय से तैयार यह पहल अब अन्य नगर निकायों के लिए भी मार्गदर्शक बनती जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर परिषद ने जल संरक्षण को धरातल पर उतारते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। 10 सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार कराया गया, जिस पर लगभग 8.50 लाख रुपये खर्च हुए। सार्वजनिक चापाकलों के निकट करीब 350 सोख्ता (सोख पिट) का निर्माण कराया गया, जिस पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत आई। इसके अतिरिक्त सरकारी भवनों में 3 छत वर्षा जल संचयन (रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग) सोख...