मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- कुढ़नी, एक संवददाता। केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉक्टर राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि समाज, परिवार और जल संरक्षण की दिशा में महिलाएं महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दीं। वे रविवार को राजकीय मध्य विद्यालय फकुली हाट पर सुजलाम शक्ति दिवस के तहत जल महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर नल का जल जैसे महत्वपूर्ण अभियान के माध्यम से देश के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल पानी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर संकल्प लें कि पानी को बचाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल को सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.