जल संरक्षण कार्यों का टीम ने लिया जायजा
चक्रधरपुर, अक्टूबर 4 -- बंदगांव, संवाददाता। जिले में जल संरक्षण, भूमि संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित जलछाजन परियोजनाओं का राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने बंदगांव प्रखंड के छोटा दामुडीह और डोमरा गांव पहुंचकर विभिन्न जलछाजन कार्यों की प्रगति और जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-दो के जलछाजन विकास घटक के तहत निर्मित खाई-सह-बंध, जल अवशोषण खाई, समोच्च खाई, पत्थर व मिट्टी के अवरोधक बांध, तालाब समेत अन्य संरचनाओं का निरीक्षण किया गया। टीम ने इनके निर्माण, उपयोगिता तथा वर्षा जल संरक्षण और भूमि कटाव रोकने में भूमिका की समीक्षा की। टीम ने परियोजना के तहत की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.