जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संकल्प लें: रामचन्द्र
अयोध्या, जून 1 -- रौजागांव, संवाददाता। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने नरौली में सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिक, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान और जल संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पानी की बचत करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है। हमें स्वयं भी जल संरक्षण के प्रति सजग रहना होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का प्रयास करना होगा। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने किया जल संरक्षण को जनान्दोलन बनाने का आह्वान इस दौरान निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.