जल संरक्षण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लागू करने की मांग
पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के समन्वय समिति के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय को ज्ञापन सौंपकर पलामू प्रमंडल में जल संरक्षण व रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों में लगातार गिरते भू-जलस्तर के कारण ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। इसका प्रतिकूल प्रभाव केवल आम जनजीवन पर ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कई विद्यालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जल संकट के कारण स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। अगर अभी ठोस पहल नहीं की गई, तो आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.