मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 06 जनवरी 2026 को आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी विद्यार्थियों को डीडीसी अजीत कुमार सिंह ने, अपने कार्यालय में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। गौरतलब हो कि यह क्विज प्रतियोगिता विद्यालय स्तर, प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला स्तर की प्रतियोगिता में विष्णु कुमार, मॉडल उच्च विद्यालय, मुंगेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवीन कुमार, प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, तौफिर दियारा, मुंगेर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंशुमन कुमार, आर.एन.एम. उच्च विद्यालय, रणगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को छह हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने ...