कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता दि इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स (इंडिया) के लोकल सेंटर की ओर से विश्व जल दिवस पर तकनीक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें एचबीटीयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं सेंटर के अध्यक्ष डॉ. दीपेश सिंह ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि तीव्र शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन तथा बढ़ती जल मांग के परिप्रेक्ष्य में सतत जल संसाधन प्रबंधन के महत्व पर जानकारी दी। जल संरक्षण, वितरण एवं शोधन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल) तथा स्मार्ट मॉनीटरिंग सिस्टम जैसी उन्नत तकनीकों के उपयोग पर मंथन किया। उन्होंने जोर दिया कि इंजीनियरों, शोधकर्ताओं एवं नीति-निर्माताओं को जल संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए डेटा-आधारित दृष्टिकोण अपनाना होगा। इस मौके पर अशोक यादव, प्रो. मुकेश कुमार सिंह, विवेक अस्थाना...