जल संचय को लेकर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पोखरे का किया निरीक्षण
पडरौना, जून 8 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद।नगर पालिका परिषद कुशीनगर बरसात से पहले जलाशयों में जल संचय और उनके सौंदर्यीकरण को लेकर एक्शन मोड में है। अमृत सरोवर योजना के तहत जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में विभिन्न कार्यों को तेजी से अमली जामा पहनाया जा रहा है।रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने जल संचय योजना तथा छठ घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड संख्या-17 मणिपुरम परसौनी मुकुंदहा में स्थित पोखरे पर चल रहे निर्माण और खुदाई कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री जायसवाल ने बताया कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां समानांतर रूप से संचालित की जा रही हैं। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.