चाईबासा, मार्च 22 -- चाईबासा, संवाददाता। विश्व जल दिवस पर पेयजल स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा प्रांगण में जल संरक्षण एवं उसके संचयन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में उपस्थित जल सहियाओं को संबोधित करते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि जल का संचयन एवं उसका संरक्षण जरूरी है। अगर हम इसका संचयन एवं संरक्षण नहीं करते हैं तो इसके परिणाम काफी भयावह होंगे। आने वाले समय में इसके परिणाम को हमारी आने वाली पीढियां को भुगतना पड़ सकता है। इस मौके पर विभिन्न गांव में कार्यरत जल सहियाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संचयन के लिए उनके द्वारा किए जा रहे जा रहे जागरूकता कार्यों का उल्लेख किया। जल सहियाओं को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जल संरक्षण एवं उसके संचयन को लेकर जागरूक करने का सुझाव दिया गया। कार्यक्रम में चक्रधरपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.