बलिया, मार्च 20 -- बलिया। जल संचयन जन भागीदारी अभियान के तहत मुरलीछपरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खवासपुर में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों के साथ जल संरक्षण, सम्भरण के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर चर्चा की गई। सभी ने स्वीकार किया कि अभी से व्यवस्थित रूप से जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। सभी स्तरों पर चाहे घर हो या ग्राम पंचायत या खेत, तालाब, बोरवेल, हैंडपंप सभी के माध्यम से प्रभावी जल संरक्षण और सम्भरण की जरूरत है। जल संरक्षण जनभागीदारी अभियान में 300 से अधिक ग्रामीणों ने घर से लेकर खेत तक जल संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अवधेश पांडेय, सीयर के एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह आदि ने गामीणों को जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति सतर्क किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...