जल संचयन की योजना अधर में
आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। शासन के निर्देशों और भीषण गर्मी के बावजूद जिले में जल संचयन की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना विभागीय उदासीनता का शिकार बनी हुई है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित 574 अमृत सरोवरों में से अब तक केवल 180 में ही पानी भरवाया जा सका है, जबकि 394 सरोवर अभी भी सूखे पड़े हैं। सूखे तालाबों से धूल उड़ रही है और पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बिरिया गांव का अमृत सरोवर सूखा, पशु पक्षी तक परेशानसरकारी निर्देशों की अनदेखी शासन ने गर्मी शुरू होने से पहले सभी अमृत सरोवरों में पानी भरवाने के निर्देश दिए थे, ताकि जल संरक्षण के साथ-साथ पशु-पक्षियों और ग्रामीणों को भी राहत मिल सके। हालांकि अधिकारियों की लापरवाही के चलते अधिकांश सरोवरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.