जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस योजना बनाएं: हेमंत
रांची, अगस्त 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की वास्तविक पहचान जल, जंगल, पहाड़, नदियों और समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों से है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। मुख्यमंत्री ने भविष्य में मंडराने वाले जल संकट पर कहा कि वर्षा जल का संचयन कर उसे धरती में समाहित करने के लिए एक बेहतर और कारगर कार्य योजना बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन साधने पर जोर दिया और कहा कि पौधे लगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.