धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, संवाददाता। शहर में मंगलवार को भीषण जल संकट देखने को मिला। दोपहर से देर रात तक शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रही। छह लाख से अधिक आबादी को पानी के लिए तरसना पड़ा। हालात ऐसे बने कि सुबह से ही लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे और देर रात तक चापाकल समेत अन्य स्रोतों पर लंबी कतारें लगी रहीं। जानकारी के अनुसार, शहर की कुल 19 जलमीनारों से आपूर्ति बाधित रही, जिससे संकट और गहरा गया। बरमसिया, भूदा, गांधीनगर, धोवाटांड़, धनसार, पुलिस लाइन, मेमको मोड़, भूली, पॉलीटेक्निक, वासेपुर, स्टीलगेट, हिल कॉलोनी, गोल्फ ग्राउंड, हीरापुर, चीरागोड़ा, मटकुरिया, पीएमसीएच, पुराना बाजार और मनईटांड़ समेत अन्य क्षेत्रों में एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। जल संकट की वजह मुगमा मोड़ के पास मुख्य पाइपलाइन का क्षतिग्रस्त होना बताया गया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.