कन्नौज, जून 20 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बजरिया गौशाला के दर्जनों लोगों ने पेयजल संकट को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले लगभग 15 दिनों से मोहल्ले में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। अधिकांश घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति बाधित होने से पेयजल का संकट और गहरा गया है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दूर-दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कर नियमित एवं पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन पर मोहल्ले के 24 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हैं। लोगों न...