रामगढ़, मई 2 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सांडी भरेचनगर के राजकीय मध्य विद्यालय प्रांगण में शनिवार को जल संकट निपटारे को लेकर विशेष शिविर का आयोजन हुआ। नगर परिषद के आयोजित इस विशेष शिविर में वार्ड एक, दो और तीन क्षेत्र की जल समस्या की सुधि ली गई। इस शिविर का औचक निरीक्षण रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने किया। मौके पर मौजूद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने तीनों वार्ड में व्याप्त जलसंकट से डीसी को अवगत कराया। साथ ही समस्या निपटारे को लेकर कार्ययोजना बताया। डीसी ने जलसंकट से आम जनता को छुटकारा दिलाने के लिए कई दिशा निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- नल जल योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे अधिकारी वहीं खराब पड़े चापानलों को त्वरित गति से दुरुस्त करने को कहा। वहीं जलमीनार समेत अन्य बड़े कार्य के लिए शीघ्र टेंडर निकालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.