दरभंगा, मार्च 15 -- लहेरियासराय। जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला परिषद कार्यालय प्रांगण स्थित सभागार में सामान्य बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य और कृषि सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गये। बैठक में कहा गया कि गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पीएचईडी हर घर नल के जल को चुस्त-दुरुस्त करे। इसके साथ ही खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करायी जाए जिससे लोगों की पानी को लेकर कोई समस्या नहीं हो। जिस गांव में पानी की टंकी लगी हुई है और वहां पर के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है वैसे घरों को चिह्नित कर उनके यहां पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। बैठक में जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.