लातेहार, अप्रैल 22 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी को देखते हुए डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित जल संकट से निपटने के लिए 24x7 नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का नोडल पदाधिकारी कनीय अभियंता (शहरी) विवेकानन्द कुमार को बनाया गया है, जिनका मोबाइल सह वाट्सएप नंबर 9031497550 है। वहीं, निम्न वर्गीय लिपिक राजीव रंजन को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यालय अवधि में आम नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा प्रमंडल अंतर्गत सभी अवर प्रमंडलों एवं प्रखंड स्तर पर भी शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पेयजल सम...