जल संकट से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में होगी बोरिंग
धनबाद, मई 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को देखते हुए नई बोरिंग कराई जाएगी। उपविकास आयुक्त सन्नी राज ने आगामी गर्मी के मौसम को लेकर सोमवार को पीएचईडी-1 व पीएचईडी-2 की जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत स्तर पर पेयजल समस्या के समाधान के लिए डीपीएम पंचायत को 15वें वित्त आयोग मद से बोरिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही पीएचईडी विभाग को जिले में आवश्यक डीप बोरिंग की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। डीपीएम को यह भी निर्देश दिया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर से निर्माणाधीन एवं मरम्मत किए जा रहे जलमीनारों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि गर्मी के दौरान आमजनों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। यह भी पढ़ें- सभी पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.