जल संकट वाले जिलों में जलापूर्ति की व्यवस्था हो : माकपा
पटना, मई 19 -- माकपा ने राज्य सरकार से जल संकट वाले जिलों में जलापूर्ति की विशेष व्यवस्था करने की मांग की है। मंगलवार को जारी बयान में माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि पीएचईडी विभाग द्वारा 30 अप्रैल तक जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार के 15 जिलों में भू जल स्तर में भारी गिरावट आई है। ऐसे जिलों में हैंडपंप सूख गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार आज भी जल संसाधन के मामले में एक समृद्ध राज्य है, लेकिन इस महत्वपूर्ण संसाधन के वैज्ञानिक प्रबंधन के अभाव में हमें बार-बार सूखे और बाढ़ जैसे प्रकृतिक आपदा का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.