जल संकट को लेकर गोष्ठी हुई
चम्पावत, जून 23 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी में जल संगठन को विचार गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ.राजशेखर जोशी ने पर्यावरण और कृषि संकट पर चिंता जताई। कहा कि सरकार को पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में संतुलन बनाना होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 45 प्रतिशत पानी के स्रोत सूख चुके हैं। कहा कि ग्लेशियरों का पिघलना और सूखना गंभीर चेतावनी है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल, जगदीश पांडे, टीकाराम सोराड़ी, तेज सिंह बिष्ट, सुरेश भट्ट, छत्र सिंह बिष्ट, पीतांबर गहतोड़ी, दीपक गहतोड़ी, राजेंद्र गहतोड़ी, राजेंद्र पचौरी, जगदीश गहतोड़ी, बलराज पाटनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.