पलामू, मई 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इप्टा के तत्वावधान में संचालित कैफी आजमी को समर्पित सांस्कृतिक पाठशाला की 95वीं कड़ी में जल संकट और समाधान की रणनीति विषय पर विस्तृत चर्चा आयोजित की गई। संवाद की संयुक्त अध्यक्षता ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद तथा सेसा के चेयरपर्सन डॉ कौशिक मल्लिक ने की। जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा की गई। इसके आधार पर एक मांग पत्र तैयार कर सांस्कृतिक पाठशाला के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त पलामू को सौंपा। मांग पत्र में कुओं और तालाबों की मैपिंग एवं संरक्षण नीति लागू करने, नदी-नालों में जल संरक्षण के लिए रबर बांध निर्माण, नदियों के तटों एवं अतिक्रमित भूमि की सुरक्षा, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर रोक, डीप बोरिंग पर नियंत्रण तथा वर्षा जल संरक्षण एवं जल सोखता निर्माण...