जल संकट के विरोध में कॉलोनीसियों ने किया प्रदर्शन
धनबाद, जून 14 -- वेस्ट मोदीडीह कॉलोनी में बीते 10 दिनों से पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। वार्ड पार्षद राममूर्ति सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कॉलोनी के लोगों ने कोलियरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। पार्षद ने कहा कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वेस्ट मोदीडीह की विभिन्न कॉलोनियों में पानी की समस्या है। अवैध उत्खनन के कारण पाइपलाइन को धंधेबाजों द्वारा चोरी कर लेने के कारण आए दिन बिजली व पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रबंधन व स्थानीय पुलिस को गुलाब का फूल देकर विरोध करेंगे। अगर इससे भी बात नहीं बनी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे। आंदोलन में मीनू मिश्रा, जयशंकर यादव, मीनू मिश्रा, इम्तियाज अंसारी, रंगनाथ दुबे, महबूब अंसारी, कृष्ण सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, उस्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.