रांची, जून 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी मैदान में सोमवार को पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो ने कहा कि मौसम की अनिश्चितता, बढ़ती कीमतें और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। किसान, मजदूर, छात्र, महिलाएं, छोटे व्यवसायी और मध्यमवर्गीय परिवार चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बिजली व पेयजल संकट चिंता का विषय है। अगर इन समस्याओं को दूर नहीं किया जाता है तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...