बाराबंकी, सितम्बर 25 -- बाराबंकी। आशा बहू स्वास्थ्य समिति उ०प्र० के प्रदेश अध्यक्ष रीना सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनीता वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह एवं खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आशा एवं आशा संगिनी को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रतिपूर्ति राशियों की जगह एक सम्मानजनक निश्चित मासिक मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Shravasti News: आशा-संगिनी कार्यकर्ताओं का मानदेय भुगतान अटका, डीएम से लगाई गुहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...