चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड में व्याप्त जल एवं बिजली संकट के विरोध में पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा ने 7 मई को एक जन आंदोलन की घोषणा की। इस अवसर पर एक रैली गौशाला चौक (आकाशवाणी) से उपायुक्त कार्यालय तक जाएगी, जहां उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की जाएगी। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तथा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार जल संकट पर अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर बेवजह दोषारोपण कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह प्रचारित कर रही है कि हर घर नल जल योजना के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। यह भी पढ़ें- भाजपा नौ को साहिबगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.