पाकुड़, अप्रैल 29 -- प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत तुरसाडीह पहाड़िया टोला में बुधवार को जल आपूर्ति को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप द्वारा मौके पर पहुंचकर किया गया। यह शिकायत शिवशंकर पहाड़िया समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा की गई थी।जिसमें नियमित जल आपूर्ति नहीं होने की समस्या उठाई गई थी। मौके पर पहुंचकर बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पक्षों से बातचीत कर तत्काल समाधान कराया। उन्होंने ग्राम प्रधान लाला यादव एवं वार्ड सदस्य शिवलाल पहाड़िया को निर्देश दिया कि टोला में जल संचालन व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखें तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दें। यह भी पढ़ें- गर्मी में ग्रामी...