रुडकी, अप्रैल 8 -- रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) के बीटेक सिविल और मैकेनिकल विभाग के 35 छात्रों ने बुधवार को राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण कर जल संरक्षण और प्रबंधन की बारीकियों को करीब से समझा। इस भ्रमण ने छात्रों को वैज्ञानिक शोध और जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। भ्रमण के दौरान तकनीकी प्रकोष्ठ के उप प्रभारी डॉ. संतोष मुरलीधर पिंगले ने संस्थान के कार्यों, उद्देश्यों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही प्रमुख शोध परियोजनाओं से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने भूजल और सतही जल प्रबंधन, सूखा और बाढ़ नियंत्रण, जल संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा कृषि में जल की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी नारायण ठकुराल ने 'जल जीवन मिशन' विषय पर व्याख्यान देते हुए जल संरक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.