लखीसराय, मार्च 20 -- कजरा, एक संवाददाता। समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच पेयजल की कमी साफ नजर आई। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए जल वाहन के पास लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पानी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेज धूप और गर्मी के कारण लोग बार-बार पानी की ओर दौड़ते दिखे। जल वाहन के पास स्थिति ऐसी हो गई कि लोग पानी लेने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए। कई लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ को बिना पानी लिए ही लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ के अनुपात में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। यदि अधिक संख्या में जल वाहन या पानी के अन्य साधन उपलब्ध कराए जाते, तो इस समस्या से बचा जा सकता था। गर्मी से बेहाल लोग पानी के लिए परेशान होते दिखे, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.