जल लेकर लौट रहे कावड़िएं की बाईक में लगी आग
सहारनपुर, अगस्त 10 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दामोदराबाद स्थित हनुमान मंदिर के सामने शनिवार देर शाम जल लेकर लौट रहे कांवड़िये की बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक गर्म होने के बाद शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। हादसे में बाइक सवार समेत सभी लोग सुरक्षित रहे। थानाक्षेत्र के ग्राम खुशालीपुर निवासी शिवम पुत्र मंगल कांवड़ लेने गया था। शनिवार देर शाम जल लेकर वापस लौटते समय उसने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को दामोदराबाद स्थित हनुमान मंदिर के सामने रोक दिया और कुछ देर विश्राम करने लगा। इसी दौरान गर्म हुई बाइक में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और उसमें आग लग गई। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: स्वर्णकार संघ की कांवड़ यात्रा चित्रकूट रवाना देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। बाइक में आग लगी देखकर मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.